कोरबा जिला

जांच शुरू:कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष पर कलेक्टाेरेट में नाैकरी लगवाने 2.40 लाख ठगी का आरोप

  • बालकाे नगर के भदरापारा निवासी युवक ने लगाया आराेप, बालकाे थाने में की लिखित शिकायत

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रदीप पुराणे पर भदरापारा के एक युवक ने कलेक्टाेरेट में नाैकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपए ठगी करने का आराेप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। बालकाे नगर के भदरापारा में अंबिका मंदिर के पास निवासी मनीष कुमार कसेर के मुताबिक रूमगरा निवासी प्रदीप पुराणे कांग्रेस पार्टी के सेवादल का जिला अध्यक्ष है। वर्ष 2018 में प्रदीप से उसकी पहचान हुई थी। जाे सेवादल से जुड़े हाेने की वजह से ऊपर तक पहचान हाेने और सरकारी नाैकरी लगवाने का दावा करता था।

जनवरी 2019 में उसने 3 लाख खर्च करने पर कलेक्टाेरेट में नाैकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए वह 2 लाख 40 हजार रुपए ले गया। 60 हजार रुपए नाैकरी लगने के बाद देना तय हुआ। लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी नाैकरी नहीं लगी। तब उसने रुपए वापस मांगे तो वापस करने में आनाकानी की। परेशान हाेकर उसने प्रदीप के खिलाफ ठगी की रिपाेर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत की है।

प्रदीप पुराणे के मुताबिक उसने नाैकरी लगाने के नाम पर किसी से पैसा नहीं लिया है। उसके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। जिसकी जानकारी बालकाे नगर थाना से फाेन आने पर हुई। बालकाे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

कर्जा लेकर दिया पैसा, सबूत के लिए रिकार्डिंग उपलब्ध
शिकायत करने वाले मनीष कसेर के मुताबिक प्रदीप पर उसने परिचय के आधार पर भराेसा किया। जिसने अपनी राजनीतिक पहुंच के जरिए 3 लाख रुपए खर्च करने पर सरकारी नाैकरी दिलाने की बात कही थी। तब परिजन ने उसे 2 लाख 40 हजार रुपए कर्जा लेकर दिया। नाैकरी नहीं लगने पर रकम भी वापस नहीं किया। प्रदीप ने रुपए मांगते हुए जाे बातचीत किया उसके सबूत के लिए रिकार्डिंग उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button