अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी क्या साबित कर पाएंगे अपने जाति प्रमाणपत्र की सत्यता

दुर्ग 3 जुलाई 2021/ दुर्ग नगर निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी पर पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा ने गंभीर आरोप लगाए हैं विल्सन डिसूजा के अनुसार अब्दुल गनी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़े हैं । अब्दुल गनी द्वारा पूर्व के निकाय चुनाव में जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे वह फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज के आधार पर उपलब्ध कराए गए थे अब्दुल गनी अपने आप को ओबीसी जाति से बताते हैं किंतु पूर्व पार्षद अब्दुल गनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब्दुल गनी द्वारा जो जाति प्रमाण पत्र पेश किए गए थे वह फर्जी थे और कूट रचित दस्तावेज थे जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद डिसूजा ने जिला प्रशासन राजस्व विभाग एवं नगरी निकाय विभाग को किया है .

पूर्व पार्षद डिसूजा के शिकायत पर जिला समिति के द्वारा छानबीन की गई प्रारंभिक रूप में जांच में यह पाया गया कि अब्दुल गनी द्वारा पेश किए गए दस्तावेज में कई प्रकार की खामियां मौजूद हैं इसके आधार पर तहसीलदार द्वारा जांच करने के उपरांत प्रकरण को जिला स्तरीय छानबीन समिति को भेजा गया जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अपनी कार्रवाई करके राज्य स्तरीय छानबीन समिति को रिपोर्ट भेज दी और वहां से पत्राचार द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि शासन के द्वारा अब्दुल गनी से पत्राचार करने के बाद भी अब्दुल गनी द्वारा शासन के पत्रों का जवाब नहीं दिया गया एवं कोई भी दस्तावेज जो यह प्रमाणित करता है अब्दुल गनी पिछड़ा वर्ग से हैं पेश नहीं किया गया है।

विल्सन डिसूजा का कहना है कि इससे यह प्रतीत होता है कि किसी भी प्रकार का जवाब ना देना स्वयं में यह साबित करता है की अब्दुल गनी द्वारा जो जाति प्रमाण पत्र बनाए गए थे वह कूट रचित दस्तावेज के आधार पर बनाए गए थे बता दें कि अब्दुल गनी अपने आप को मनिहार जाति का बताते हैं।

कि नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व की वंशावली का होना आवश्यक है एवं स्कूल में दाखिला के समय इस प्रकार के जाति का उल्लेख होना आवश्यक है किंतु अब्दुल गनी द्वारा स्कूल दाखिला के समय भी ऐसे किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिए गए थे जिसमें उनकी जाति का उल्लेख हो .जबकि अब्दुल गनी ऐसे परिवार से हैं जो काफी शिक्षित हैं अब्दुल गनी के पिता प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं ऐसे में इस तरह की भूल संभव नहीं लगती है .
अब्दुल गनी शिक्षा के क्षेत्र से कार्य प्रारंभ किए हैं एवं उनके सर्विस बुक में भी कहीं भी मनिहार जाति का या अन्य पिछड़ा वर्ग का उल्लेख नहीं है ऐसे में यह संदेश जाता है कि अब्दुल गनी द्वारा चुनाव में लाभ लेने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर पेश किया गया होगा।

जिला छानबीन समिति ने 23/०३/2021 को एक पत्र भेजा जिसमें अब्दुल गनी से उनके जाति प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई किंतु वर्तमान समय तक दुर्ग निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी द्वारा ऐसे किसी भी दस्तावेज को शासन को नहीं दिया गया है ना ही छानबीन समिति को दिया गया है अब छानबीन समिति की बैठक आज 3 जुलाई को है जिसमें दुर्ग निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी को अपनी जाति से संबंधित दस्तावेज पेश करना है अब देखना यह है कि अब्दुल गनी जिला छानबीन समिति को ऐसे कौन से दस्तावेज पेश करते हैं जिसमें वह साबित कर दें कि वह वर्ग जाति से आते हैं और शिकायतकर्ता मिशन डिसूजा का शिकायत झूठा है

Related Articles

Back to top button