अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

रोका छेका अभियान : निगम आयुक्त ने खुद पकड़ा मवेशी, 11 को भेजा गोठान

भिलाई 2 जुलाई । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना रोका छेका का आज भिलाई, रिसाली व चरोदा निगम में भी अभियान शुरू हुआ। रिसाली निगम आयुक्त ने स्वयं मवेशी पकड़कर इस अभियान की शुरूआत की। वहीं भिलाई निगम आयुक्त ने मवेशियों को आटे का लोई खिलाया।

भिलाई निगम में बीते तीन दिनों से अभियान चल रहा है। तीन दिनों में भिलाई निगम ने 65 मवेशी पकड़े हैं। गुरूवार को इसकी विधिवत शुरूआत हुआ। पहले दिन 21 मवेशी पकड़े गए। चरोदा निगम ने 17 तथा रिसाली निगम ने 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा ।

गोधन मालिकों ने गोठान में मवेशी रखने लिया 26 ने संकल्प

रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे आयोजन से पहले कृष्णा टाकिज रोड में मवेशी देख रूक गए। काऊ केचर की मदद से पहले आवारा मवेशी को गोठान पहुंचाया। उसके बाद दफ्तर पहुंचे। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि पशुधन मालिक हर रोज गोठान में मवेशियों को रख सकते हैं । शाम को घर ले जा सकते हैं। आयुक्त ने पशुधन मालिकों को बताया कि अगर वे मवेशियों को खुला सड़क पर छोड़ देंगे तो निगम कर्मचारी उसे पकड़कर गोठान में रखेंगे।

गोधन को खिलाया गुड़ व आटे का लोई

भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गोधन को आटे की लोई तथा रिसाली आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने गुड खिलाया। रिसाली में एसडीएम ज्योति, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, एल्डरमेन संगीता सिंह, विलास राव बोरकर, फकीर राम ठाकुर, पे्रमचंद साहू, अनुप डे आदि उपस्थित थे।

भरा संकल्प पत्र

भिलाई के शहरी गोठान व नेवई गोठान में निगम प्रशासन ने डेयरी संचालक और गोधन स्वामियों को पहले संकल्प पत्र व गोठान नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 30 मवेशी पालकों से संकल्प पत्र भरवाया गया। वहीं भिलाई निगम में 45 मवेशी पालकों से संकल्प पत्र भरवाया गया।

भिलाई में 21 व चरोदा में 17 मवेशी पकड़े गए

रोका छेका अभियान के पहले दिन भिलाई नगर निगम में 21, चरोदा निगम में 17 तथा रिसाली निगम में 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा गया।

Related Articles

Back to top button