कबीरधाम विशेष
ग्राम भेड़नी का मामला:भारतीय थल सेना के जवान का ब्रेन हेमरेज से निधन, गृह ग्राम भेड़नी में हुआ अंतिम संस्कार

ग्राम भेड़नी निवासी भारतीय थल सेना में 511 एडी रेजीमेंट में सेवारत जवान पोषन साहू का ब्रेन हेमरेज से 29 मई को आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर झांसी-आगरा से सड़क मार्ग से गृह ग्राम भेड़नी में लाया गया, जहां अ॑तिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी रेजीमेंट ने उन्हें सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा, सरपंच जिज्ञासा दुबे समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए।



