शराब पीकर बदसलूकी करने वाले पिता को दोनों बेटियो ने टांगिया से मारकर उतरा मौत की घाट |

01 जुलाई 2021 | ग्राम भगवानटोला (जिला राजनांदगाव) में नाबालिक बहनों ने शराबी पिता की टांगिया से मर कर हत्या कर दी| दोनों बेटियों का आक्रोश इतना था कि वह पिता पर लगातार टांगिया से वार करती रही| मृतक पिता का चेहरा और सर बुरी तरह कुचला गया था पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेरलागोदी गांव निवासी सहदेव आदतन शराबी था और शराब पीकर मारपीट और बदसलूकी करता था कल रात शराब के लिए पैसे न देने पर सहदेव ने पत्नी को मारने के लिए टांगिया उठाया, जिसे उसकी दोनो बेटियां ने रोका, लगातार बवाल से तंग छोटी बेटी ने पिता को जकड़ लिया जबकि बड़ी बेटी ने लगातार वार करती रही|
जिससे सहदेव की मौत हो गई सूत्रों के अनुसार सहदेव पुरे परिवार को लगातार हलाकन कर रहा था वो बेटियो के कही बाहर जाने पर सार्वजनिक रूप से बदसलूकी करता था पिता की हरकतों से बेटियां परेशान थी मां के साथ मारपीट के दोहराव की घटना ने बेटियों को गुस्से के चरम पर पहुंचा दिया|



