बालोद जिला

कांग्रेस नेता की दबंगई:ब्लॉक कांग्रेस देवरीबंगला के महामंत्री को खंभे से बांधकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई एफआईआर

छत्तीसगढ़ के बालोद में कांग्रेस पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि डौंडीलोहारा जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू ने दबंगई दिखाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के महामंत्री छक्कन साहू को जेवरतला बाजार में लकड़ी के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छक्कन साहू को गंभीर हालत में राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

परिवार की महिलाएं बचाने के लिए सामने आई। फिर भी छक्कन साहू की बीच बाजार पिटाई होती रही।
परिवार की महिलाएं बचाने के लिए सामने आई। फिर भी छक्कन साहू की बीच बाजार पिटाई होती रही।

घटना एक दिन पहले 30 जून बुधवार दोपहर की है। छक्कन साहू अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी जनपद सदस्य राजेश साहू साथियों के साथ आया और छक्कन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद पकड़कर हाईवे के किनारे लकड़ी के खंभे से बांध दिया और सभी ने पीटा जमकर। इस दौरान परिवार के सदस्य मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। मामले की जानकारी, लोगों ने थाने में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।

छक्कन साहू की पिटाई कांग्रेस पार्टी से जनपद सदस्य कर रहे है।
छक्कन साहू की पिटाई कांग्रेस पार्टी से जनपद सदस्य कर रहे है।

बालोद एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दरअसल राजेश साहू और छक्कन साहू दोनों कांग्रेस के नेता है। इसलिए पुलिस भी बीच का रास्ता अपना रही है। देवरी थाने की पुलिस मामले की विवेचना में कर रही है। वहीं छक्कन साहू को मारपीट में गंभीर चोटें आने के बदा राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लकड़ी के खंभे से सबके सामने बांधकर पीटा गया। कोई बचाने तक सामने नहीं आया।

पास्को एक्ट में जनपद सदस्य जा चुके है जेल

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2020 में राजेश साहू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना में पास्को एक्ट में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटकर आने के बाद उसे पता चला कि उनके खिलाफ शिकायत करने वाली नाबालिग की मदद छक्कन साहू ने की थी। इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। इधर छक्कन साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला का महामंत्री भी चुन लिया गया। छक्कन साहू की जेवरतला बाजार में सीमेंट-सरिया की भी दुकान है।

Related Articles

Back to top button