अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिलाशिक्षा एवं नौकरी

रविवि ने बनाया मूल्यांकन का फार्मूला, फाइनल के नतीजे प्रथम और द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर 1 जुलाई । पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा के परिणाम के लिए नया नियम तय किया है। अब केवल अंतिम वर्ष से 50 फीसद अंक जुड़ेंगे। वहीं, 50 फीसद अंक प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्राप्तांकों के आधार पर मिलेंगे। इसी तरह पीजी का मूल्यांकन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवि की परीक्षाएं 15 जून से आनलाइन प्रक्रिया के तहत चल रही हैं। पांच जुलाई तक यह परीक्षाएं चलेंगी। यह नियम के अनुसार मूल्यांकन होगा और परिणाम जारी किए जाएंगे।

सेमेस्टर में भी यही लागू

मूल्यांकन की यह प्रक्रिया न केवल वार्षिक, बल्कि सेमेस्टर परीक्षाओं में लागू होगी। वार्षिक में शामिल कोई छात्र यदि अंतिम वर्ष में है तो उसके प्रथम और द्वितीय वर्ष के अंकों का औसत मिलाकर 50 फीसद अंक तय होंगे। इसी तरह यदि कोई छात्र अंतिम सेमेस्टर में है तो उससे पिछले सभी सेमेस्टर के अंकों का औसत निकालकर 50 फीसद अंक तय होंगे। प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में अध्ययनरत छात्रों के अंकों की गणना ब्लैंडेड मोड में हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र वार प्राप्तांक के आधार पर होगी।

जुलाई में जारी होगा परिणाम

रविवि की वार्षिक परीक्षा 15 जून से चल रही है। बीकाम की परीक्षा खत्म हो गई है। बीए, बीएससी व अन्य की परीक्षा चल रही है। आनलाइन मोड में होने से छात्र घर से परीक्षा दे रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह तक सभी विषयों की वार्षिक परीक्षा खत्म हो जाएगी। मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। जुलाई के आखिरी सप्ताह से वार्षिक परीक्षा के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button