कबीरधाम विशेषसियासत

स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सेवाभाव के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे : भावना बोहरा

कबीरधाम जिले में कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में दिन-रात अपनी जान की परवाह न करते हुए जनमानस की सेवा के लिए समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के सेवा व समर्पण के लिए उन्हें कोरोना योद्धा सेवा सम्मान से आज सम्मानित किया गया.कवर्धा जिला चिकित्सालय और कोविड सेंटर में सेवारत चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य अस्पताल व स्वास्थ्यकर्मियों को आज भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा एवं महिला मोर्चा की बहनों ने उन्हें कोरोना योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किया.

भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के साथ भावना बोहरा ने आज कवर्धा जिला चिकित्सालय और कोविड सेंटर में सेवारत 150 से अधिक चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव व कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए अतुलनीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया. भावना बोहरा ने बताया कि 12 जून से 30 जून तक कबीरधाम जिले व आस-पास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लगभग 1000 चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। विगत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी सेवा देने वाले जिले के 65 ग्रामों के लगभग 1000 से अधिक कोरोना योद्धाओं को भावना बोहरा द्वारा सम्मानित किया था. भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालीनी राजपूत जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोरोना योद्धा सेवा सम्मान की मुहीम सुचारू रूप से संचालित हो रही है और कोरोना काल में अपनी सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं का आत्मबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान किया जा रहा है.

भावना बोहरा ने बताया कि हमने आज 150 से अधिक कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया है. हमें विश्वास है कि हमारे इस सकारात्मक पहल से उन सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे एक नई उर्जा के साथ जिले व जिलेवासियों का कोरोना से सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. भावना बोहरा ने कहा कि हम सलाम करते है उन स्वास्थकर्मियों का जिन्होंने कोरोना संकटकाल में हमे सुरक्षित रखा है. आज उनकी वजह से हम अपने घरो में स्वस्थ और सुरक्षित है. हमे भी एक अच्छे नागरिक की तरह इस संकटकाल से मुक्त होने के लिए कोरोना निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि हम और हमारे आस पास के लोग सुरक्षित रहे और सुकून से जिए.

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जिस परिश्रम और लगन से हमारे कोरोना योद्धाओं ने कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति में अपनी जान पर खेलकर देश व देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएँ दी हैं उसके लिए हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे. हमारे व हमारे परिवार की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए कबीरधाम जिले व आस-पास के क्षेत्रों में हमारे चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा दिखाई है वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है. ऐसे में हम सभी का भी यह कर्तव्य बनता है कि उनके मनोबल को बढ़ाने एवं उनके परिश्रम का हम सभी सम्मान करें. इसी उद्देश्य को लेकर विगत वर्ष की भाँती इस वर्ष भी हमने कोरोना योद्धा सेवा सम्मान के तहत कबीरधाम जिले व आस-पास के क्षेत्रों के लगभग 1000 स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया है.

इस अवसर पर विदेशी राम ध्रुवे पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष, शिवनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, गोपाल साहू विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, शिव चंन्द्रवंशी मंडल अध्यक्ष पिपरिया, राघवेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष रनवीरपुर, डॉक्टर मिर्ज़ा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, विजय पांडेय , मधु तिवारी ज़िला अध्यक्ष महिला मोर्चा कबीरधाम, सविता ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पिंकी पाहुजा महामंत्री महिला मोर्चा कबीरधाम, बसंत शर्मा , बसंत बोहरा, राजू पारख़, दुर्गा संतोष वैष्णव , शेशनारायण अग्रवाल एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ़, डॉक्टर, महिला मोर्चा कबीरधाम की बहने एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button