अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

पूर्व रंजीश के चलते की गयी थी हत्या के आरोपी चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

दुर्ग 30 जून | दुर्ग एसपी प्रशांत ठाकुर (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव, अति पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार बढ़ते गंभीर अपराधों पर नियंत्रण हेतु, क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है|

29 जून 2021 को प्रार्थी थानेश्वर ठाकुर पिता स्व. सोहित ठाकुर उम्र 20 साल वार्ड  56 भगत कुटी महावीर चौक थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इनके चचेरा भाई भारतद्वाज उर्फ बप्पू ठाकुर 28 जून  2021 की शाम 6.00 बजे घर से कहीं जाने के लिए निकला था जो वापस नहीं आया 29 जून को सुबह लगभग 9 बजे उरला रोड़ दुर्ग में एक व्यक्ति का शव पड़े होने पर जाकर देखा तो इनका चचेरा भाई भारतद्वाज उर्फ बप्पू ठाकुर था जो मृत्त चित्त अवस्था में घास फुस पानी खेत में पड़ा था जिसके पेट में किसी नुकीले धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे बांये पेट के अंतड़ी बाहर तथा खून निकला हुआ था अंगुली एवं गले में चोट खरोच के निशान थे जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया हैं की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर अपराध क्रमांक 215/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश की गई| जो आरोपी (01) तोरन सोनी उर्फ छोटू पिता नरेश सोनी उम्र 23 साल निवासी पानी टंकी के पास बघेरा दुर्ग (02) पवन पटेल पिता स्व. नंदकुमार पटेल उम्र 28 पटेल पारा बघेरा दुर्ग (03) मुकेश साहू पिता गोपीराम साहू उम्र 27 साल पटेल पारा बघेरा दुर्ग को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ किये जाने पर उक्त अपराध किया जाना स्वीकार किया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया |

उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रमेश शर्मा, राजेश देवांगन, अशोक साहू, आरक्षक अलाउद्दीन, नरेन्द्र सहारे, अजय विश्वकर्मा, मनीष अग्निहोत्री, हीरामन साहू, ओम प्रकाश देशमुख, सकील खान, प्रशांत पाटनकर, राजेश साहू, रोमनाथ विश्वकर्मा, धीरेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू, सफारुख खान एवं प्रदीप ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button