राजनांदगांव जिला

पदोन्नति के प्रकरणों में भी गड़बड़ी:अनुकंपा नियुक्ति में लेनदेन के आरोप के बाद डीईओ ने बदले बाबुओं के प्रभार

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में लेनदेन किए जाने की लगातार शिकायतें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। गंभीर आरोपों के साथ ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से लेकर मंत्री स्तर तक शिकायतों का दौर चल रहा है। विभाग की बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए डीईओ एचआर सोम ने बाबुओं के प्रभार बदल दिए हैं।

अनुकंपा नियुक्ति में पैसे लेने के आरोपों से घिरे कार्यालय सहायक एलआर मेरावी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रभार से हटाते हुए जीपीएफ और टीएल, आहरण संवितरण का प्रभार सौंपा है। इनकी जगह पर लेखापाल जयनारायण साहू को अनुकंपा नियुक्ति ई संवर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। ओपी बघेल को भी अनुकंपा नियुक्ति कक्ष से हटाकर कोर्ट प्रकरण, जीपीएफ राजनांदगांव ब्लॉक का प्रभार दिया गया है।

बृजेश गुन्नाडे को परीक्षा और अनुमति मान्यता कक्ष के बजाय भवन शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। महेश कुमार ठाकुर और शैलेन्द्र कुमार को अनुकंपा नियुक्ति टी संवर्ग का प्रभार सौंपा है। अभिषेक श्रीवास्तव और श्रीकांत पनबुडे़ को परीक्षा, अनुमति, मान्यता कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। परवीन ख्वाजा को सरस्वती साइकिल वितरण, आयोग संबंधित कार्य सौंपा गया है।

डीवीआर डेटा रिकवर करने की मांग

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन कर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की जांच कराकर डेटा रिकवर कराने की मांग की है। वर्मा का कहना है कि शिकायत किए 15 दिन हो गए हैं पर अब तक रिकवरी नहीं कराई गई है। जबकि पुलिस के पास ऐसे कई संसाधन है, जिसमें माध्यम से डेटा रिकवर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button