70 से अधिक कोर्ट मोहरिर्र एवं थानों के समंस/वारंट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दिए विशेष निर्देश

25 जुलाई 2021 । कंट्रोल रूम भिलाई में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिले के कोर्ट मोहरिर्र एवं थानों के समंस/वारंट के कर्मचारियों की मीटिंग ली गई। जिसमे उपरोक्त कर्मचारियों को पुराने केस के अदम तामिली वारंटो के संबंध में फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं एवं समंस वारंट की तामिली में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा भी किए।
न्यायालयों के नोटिसों को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने हेतु स्पष्ट निर्देश पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया।
अति आवश्यक केस में जारी किए गए समंस/वारंट को समय पर थाना /चौकी पहुंचने एवं उसकी तामिली पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से चर्चा की एवम उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। उपरोक्त मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।



