अंतर्राष्ट्रीय मध्य निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार के माध्यम से की गई खुली परिचर्चा

दुर्ग/भिलाई 29 जून |दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग शहर संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में लगातार नशे के अवैध कारोबार एवं नशे के खिलाफ नशा मुक्ति हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय मध्य निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति के संदर्भ में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग ब्लॉक पाटन ब्लॉक एवं धमधा ब्लॉक के स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 300 से अधिक बच्चों को संबोधित किया गया एवं उन्हें जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि कैसे दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से नशे जैसी बुराई से दूर रहा जा सकता है। वही पुलिस अधीक्षक शहर संजय गुरु के द्वारा बताया गया कि आज अधिकांश अपराधों की जड़ नशा है और इससे दूर रहकर ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है जियो खुलकर अभियान के नोडल अधिकारी विवेक शुक्ला द्वारा सेमिनार में उपस्थित बच्चों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए परिजनों को अपने बच्चों का ध्यान रखने के साथ-साथ उनकी संगति कैसे लोगों के साथ हैं आदि के बारे में नजर रखने हेतु समझाइश दी गई ताकि बच्चे नशे के चंगुल में ना फंस सके सेमिनार में उपस्थित समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डोमार सिंह ठाकुर , कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी , आनंद मार्ग से आचार्य, गायत्री परिवार से डॉक्टर साहब समाज सेविका शाहाना कुरेशी सभी ने नशा मुक्ति के संबंध में अपने अपने विचार रखे।



