सट्टा खिलाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

भिलाई 29 जून| कुम्हरी पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 हजार 340 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं| मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग(शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छवानी विश्वास चंद्राकार के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध अभियान चलाकर थाना कुम्हारी क्षेत्र में रेड कार्यवाही किया गया|

रेड कार्यवाही के दौरान प्रभात चौक कपड़ा दुकान के पास रोड में राकेश जैन पिता ताराचंद जैन उम्र 40 साल निवासी प्रभात चौक कुम्हारी वार्ड क्रं 09 पकड़ा गया| उसके पास से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें विभिन्न अंक लिखा हुआ था एक डॉट पेन एवं सट्टे से अर्जित नगदी रकम 20 हजार 340 रूपये बरामद किया गया हैं आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2021 धारा 4 (क) जूआ एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई|
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह,उनि सुधांशु बाघेल,आर 344 वीरेन्द्र यादव 646, बंटी सिंह, 773 राजकुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही |



