अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को आदेश, 31 जुलाई से पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट के नतीजे करें घोषित….आंतरिक मूल्यांकन को 10 दिनों के भीतर करें तैयार

रायपुर 24 जून 2021 आज सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी स्टेट बोर्ड्स को आदेश दिया कि 31 जुलाई से पहले नतीजे घोषित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य बोर्डों को कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन योजना तैयार करने और मूल्यांकन के आधार पर परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन को 10 दिनों के भीतर तैयार किया जाना चाहिए।

आज की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से भी कल तक यानी 25 जून तक 11वीं की परीक्षा को लेकर अंतिम फैसला बताने को कहा है। वहीं कोर्ट ने आंध्रप्रदेश सरकार से कल यानी 25 जून तक बारहवीं की परीक्षा की नीति स्पष्ट करने को कहा है।

बता दें कि सीबीएसई सहित देश के कई राज्यों के बोर्ड ने अपनी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसी के साथ ही कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने का फॉर्मूला भी घोषित कर दिया है। अब बारहवीं कक्षाओं के छात्रों को बेसब्री से उनका रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार है। जिस पर आज कोर्ट ने कक्षा 12 के रिजल्ट के लिए तारीख भी तय कर दी है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक 21 राज्यों ने बोर्ड परीक्षा रद्द की है और 6 राज्यों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले उन राज्यों को नोटिस जारी किया था जिन्होंने अभी तक अपनी बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा राज्य बोर्ड की 12 वीं और 11 वीं की परीक्षा को कराने का फैसला किया है 12 वीं की राज्य बोर्ड की परीक्षा रद्द नही किया है। केरल सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 11 वीं की बोर्ड परीक्षा कोर रद्द नहीं कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज असम सरकार ने बताया कि 12 वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button