छत्तीसगढ़ विशेष
कोरोना ने मचाई नक्सलियों के गढ़ में तबाही..कोरोना से 2 नक्सली नेता की मौत…

रायपुर 24 जून 2021| नक्सलियों के गढ़ छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी CORONA VIRUS ने किया हमला | कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि कोरोना की वजह से कई नक्सली नेता गंभीर रूप से बीमार हैं, कईयों की मौत भी हो चुकी है। एसपी ने नक्सलियों के अपील भी की थी कि वो सरेंडर कर दें तो सभी का इलाज भी पुलिस करायेगी। हालांकि उस दौरान नक्सलियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया था, लेकिन अब नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि कोरोना की वजह से उनके दो बड़े नक्सली नेता की मौत हुई है।
नक्सलियों ने नक्सली कमांडर हरिभूषण और भारतक्का की तस्वीर भी जारी की है, जिसकी कोरोना की वजह से मौत हो गयी है। हरिभूषण हार्डकोर नक्सली था और तेलंगाना स्टेट सेक्रेटी,सेंट्रल कमेटी का मेम्बर था। वहीं भारती अक्का उर्फ बुदरी इंद्रावती एरिया कमेटी मेंबर के रूप में सक्रिय थी।



