अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

पुलिस द्वारा सट्टे के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही,11 हजार रुपए के साथ आठ आरोपी पकडाए

पुलिस द्वारा सट्टे के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही, 8 आरोपियों को पकड़ा 11 हजार रुपए जप्त

दुर्ग 24 जून 2021 |दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज पुलिस चौकी पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी कार्रवाई की गई जिसमें सट्टेबाजों से कुल 11 हजार 305 रूपए के साथ आठ आरोपियों को सट्टा खिलाते पकड़ा गया पकड़े गए सटोरियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/20 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही चौकी पदमनाभपुर से की जा रही है|उक्त कार्यवाही में आरक्षक-फारुख खान ,चित्र सेन,धीरेंद्र यादव और प्रदीप ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही|

आरोपी लोकेश कुमार चंद्राकर उर्फ सोनू पिता नरेंद्र कुमार चंद्राकर उम्र 48 साल  निवासी बोरसी, मनीष साहू पिता गोपाल राम साहू उम्र 28 साल सुभाष नगर कसारिडीह दुर्ग, त्रिलोक चंदनिया पिता वीरेंद्र कुमार 25 साल पोटियाकला पुरानी बस्ती दुर्ग, सिद्धार्थ नामदेव पिता स्व.विजय कुमार नामदेव उम्र 28 साला हाट बाजार बोरसी दुर्ग, खिलावन साहू पिता पुनाराम, साहू उम्र 23 साल पोटियाकला पुरानी बस्ती, सरोज कुमार पिता राजेंद्र कुमार उम्र 24 निवासी उठाई बाजार चौक, साहिब खान पिता ईस्तराईल खान उम्र 20 साल सुभाष नगर दुर्ग, राकेश वर्मा पिता स्व. मूलचंद वर्मा उम्र 52 साल स्कुल चौक बोरसी माता मंदिर के पास दुर्ग को गिरफ्तार किया गया हैं|

Related Articles

Back to top button