नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई 23 जून 2021| पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव,नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,विश्वास चंद्राकर एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन पर थाना छावनी क्षेत्र के रहने वाली प्रार्थिया एस भानु अपने नाबालिक बच्ची के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं| की उनकी नाबालिक लड़की के साथ उसके पास के ही मोहल्ले का रहने वाला आरोपी दिवाकर राव के दवारा उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर अश्लील हरकत किया है| जिस पर प्रार्थिया ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु लिखित आवेदन पेश किया | लिखित आवेदन पर से थाना छावनी में आरोपी दिवाकर राव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है|
पुलिस द्वारा तत्परता एवं लगन मेहनत से आरोपी का पता तलाश कर आरोपी दिवाकर राव उम्र 36 वर्ष निवासी प्रगति नगर केम्प-1 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग को अपराध क्रमांक 316/ 2021 धारा 376 एबी भादवी एवं 6,8 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया | जहां से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया है|
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल वैश्य, उनि रैयन रामदास गेडरे, प्रआर चेतन साहू आरक्षक,गुनीत कुमार निर्मलकर, नितिन सिंह, हेमंत साहू व ध्रुवनारायण चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही |



