सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

01 आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3050/ रुपए, 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन पुलिस ने किया जप्त।
18 जून 2021
अपराधों की रोकथाम हेतु कबीरधाम पुलिस के द्वारा लगातार वनांचल क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोहारा सुश्री नेहा पवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा वनांचल क्षेत्र वासियों को अपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रखने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सिंघनपुरी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना किया गया था। जिस पर मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि कर्रानाला डैम के पास आम जगह पर एक व्यक्ति के द्वारा अंको पर रुपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है। की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर रेट कार्यवाही किया गया जिसमें एक आरोपी अरबाज खान उम्र 21 वर्ष साकिन जमुनिया थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन तथा नगदी रकम 3050/ रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक सुमत राकेश, आरक्षक रवि पटेल, लोकेश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।



