
भिलाई 16 जून | अपने छोटे मोटे शौक पूरा करने के लिए रास्ते चलते लोगो से मोबाइल ,पैसे आदि छीन कर भाग जाने वाले दो आदतन शातिर बदमाशों को खुर्सीपार पुलिस ने लुटे गए दो मोबाईल व चाकू सहित गिरफ्तार किया है| 15 जून की रात करीब 10 बजे ,आईएमआई अस्पताल खुर्सीपार के पीछे टहल रहे दो लड़कों से चाकू दिखा कर फ़ोन लूटने की घटना हुई थी.. अस्पताल के लेब टेक्नीशियन प्रार्थी साकेत साहू की रिपार्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 248/21 धारा 392,34 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया..! पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विस्वाश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में.. रिपोर्ट होते ही खुर्सीपार पुलिस ने हुलिए के आधार पर लड़को को चिन्हित कर धरपकड़ करते हुये ..शिवजी नगर के पास रहने वाले दो आदतन बदमाशो विक्रम बाघ 22 वर्ष व मोहित बंजारे ,18 वर्ष दोनो निवासी शिवजी नगर को पकड़े जाने के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें आती रही है..दोनो से हिकमत अमली से पूछताछ किया गया..जिन्होंने वारदात करना स्वीकार करते हुवे..लूटा हुआ दोनो मोबाईल कीमत 38 हज़ार रुपये जप्त करवाया..दोनो आरोपियों से चोरी लूट के अन्य प्रकरणों में भी पूछताछ की जा रही है..!



