जिला स्तरीय एक दिवसीय ED के खिलाफ धरना प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी।

कवर्धा , प्रदेश भर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कवर्धा जिला और बोड़ला,पंडरिया, पिपरिया, लोहारा ब्लॉक के समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं घरना में शामिल हुए। 22 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार ED के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय कवर्धा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED ने नेटिस जारी कर 21 जुलाई को पेशी में बुलाया गया था इसलिए ED के खिलाफ 22 जुलाई को धरना प्रदशर्न का आयोजन किया गया है।


जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण, वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण , सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल,किसान कांग्रेस,झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के नेता और कार्यकर्ता घरना में मौजूद रहे।



