अपना जिला

भिलाई में फ्लाईओवर के लिए खोदे गड्‌ढे में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

भिलाई 16 जून । सुपेला से चंद्रा-मौर्या चौक, पावर हाउस चौक, डबरापारा और कुम्हारी में फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर निर्माण कई तकनीकी खामियां लगातार उजागर हो रही है। साथ ही सुरक्षा के मापदंडों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन की वजह से हादसे भी लगातार हो रहे हैं। बारिश की वजह से फ्लाईओवर का काम बंद जैसा है। पिल्लर के लिए खोदे गड्‌ढों में पानी भर गया है। जहां सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस गड्‌ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की पहचान अमन पिता राकेश बंजारे की रूप में की गई है। 10 वर्षीय अमन का शव कल रात तकरीबन साढ़े 10-11 बजे मिला। छावनी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आखिर हादसा कैसे हुआ

पुलिस को अब तक यह पता चला है कि अमन बंजारे कल दोपहर को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह खेलते-कूदते और घूमते पावर हाउस रोड में बिहार होटल के पास पहुंचा। फोरलेन में फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। पिल्लर के लिए गड्‌ढे हैं। उस गड्‌ढे को देखने के लिए अमन अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। इतने में वह डूब गया। उसके बाकी दोस्त कुछ समझ पाते। आसपास राहगिरों की भीड़ भी थी लेकिन बच्चों ने किसी को आवाज नहीं दी। बच्चे वहां से भाग गए। सब अपने-अपने घर चले गए। जब रात में अमन के पिता राकेश बंजारे काम से लौटा तो अमन घर में नहीं मिला। देर शाम-रात को खूब ढूंढा लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। फिर अमन के दोस्तों से पूछताछ की।

रात में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन मगर मायूसी लगी हाथ

जब अमन के दोस्तों ने पूरी बात बताई तो अमन के पिता ने बिना देरी किए कंस्ट्रक्शन साइड पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। उस स्पॉट को सबसे पहले ढूंढा जहां अमन डूबा। दोस्तों के बताए निशानदेही पर खोजबीन की गई। थोड़ी देर में अमन का शव मिल गया। शव देखकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी हो चुके हैं हादसा

सुपेला से लेकर कुम्हारी तक चाैक-चौराहों में फ्लाई ओवर का  निर्माण चल रहा है। इन जगहों पर लगातार लापरवाही की खबरें आ रही है। हादसे भी हुए हैं। बावजूद निर्माण एजेंसी और एनएचएआई ने इसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इस मामले में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं किया।

Related Articles

Back to top button