सुविधाओं को बढ़ाने और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया एल्डरमेन और निगम अधिकारियो से चर्चा

भिलाई 15 जून 2021|नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ाने और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एल्डरमेन से चर्चा की।उन्होंने छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने सूचीबद्ध करने निर्देश दिए। एल्डरमेन से चर्चा करने के बाद गृहमंत्री ने निगम आयुक्त के साथ अधिकारियों से चर्चा की।गृहमंत्री शनिवार की शाम नए कार्यालय भवन पहुंचे और एल्डरमेन व निगम के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बारिश में होने वाले समस्याओं के साथ ही स्वच्छता पर चर्चा की। पेयजल और घनी आबादी वाले श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में दी जानी वाली समस्याओं पर विस्तार से बातचीत भी किया। गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निगम और एल्डरमेन एक दूसरे के लिए सेतू बने और समस्याओं को दूर करने में जुट जाए। गृहमंत्री से चर्चा में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, एल्डरमेन संगीता सिंह, कीर्तिलता वर्मा, विलास राव बोरकर, फकीर राम ठाकुर, डोमार देशमुख, प्रेमचंद साहू, अनूप डे व तरूण बंजारे शामिल थे। चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि निगम क्षेत्र में करोड़ो के विकास कार्य चल रहे है। इसकी सतत मानिटिरिंग करे। खराब गुणवत्ता पर तत्काल कार्रवाही करे। मानिटरिंग तीन चरणों में करे। सब इंजीनियर के बाद सहायक अभियंता और अंत में मुख्य कार्यपालन अभियंता देखे। आवश्यक होने पर ठेकेदार पर सीधे कार्रवाही करे।एल्डरमेन और निगम अधिकारियों के बीच सीधे संवाद और शिकायत करने वाट्सएप ग्रुप तैयार करने कहा। जिसकी मानिटरिंग नोडल अधिकारी को करने निर्देश दिए।



