कबीरधाम विशेषजुर्म

अपहृत बालिका को लखनऊ उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता।

अपहरणकर्ता को बंगला बाजार थाना अशियाना लखनऊ (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर पंडरिया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अपहृत नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा पंडरिया पुलिस के कार्यों की जमकर सराहना की गई

11/06/2021 by CG09 NEWS

अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी पीलू ऊर्फ प्रिंस साहू पिता बजरंग साहू उम्र 25 साल साकिन नवागांव जिला बेमेतरा को धारा 363,366,376, भादवि0 3, 4 पॉक्सों के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

थाना पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा लगातार गुम बालक बालिकाओं के पता तलाश हेतु अभियान चलाकर जल्द से जल्द गुम बालक बालिकाओं को परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रार्थी द्वारा थाना पंडरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-08-2020 को सुबह करीबन 04:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के नाबालिक लड़की को अपहरण कर ले गया है। की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन में अपहृत बालिका के पता चला हेतु टीम गठित कर बालिका के होने के हरसंभव स्थान पर पता तलाश किया जा रहा था। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में पुनः बालिका के पता तलाश हेतु टीम गठित कर जिले में तथा जिले से बाहर अन्य राज्यों में रवाना किया गया। जिस पर टीम को सफलता मिली और सायबर सेल की मदद से तत्काल अपहृत बालिका को दस्तयाब एवं अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ हर पहलुओ का बारिकी से अध्ययन कर लगातार अपहरणकर्ता का पता तलाश किया जा रहा था। इसी कड़ी में दिनांक 09-06-2021 को थाना टीम द्वारा अपहृता बालिका को बंगला बाजार थाना अशियाना (लखनऊ) से आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया गया एवं आरोपी के विरूद्ध धारा सदर के अनुसार कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त् कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक के नेतृत्व में सउनि0 रघुवंश पाटिल, प्र0आर. नरेन नेताम, आर. मोतीराम चंद्रवंशी, म.आर. किर्ती मार्को व साइबर टीम से सउनि. चंद्रकांत तिवारी, आर. आकाश सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश धुर्वे ,प्रभाकर बन्छोर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button