अपना जिलाकबीरधाम विशेषट्रेंडिंग न्यूज़

20 वर्ष में नही बन सका सड़क,कीचड़ व गड्ढे से परेशान ग्रामीण

पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण

20 वर्ष में भी नही बन पाई जैतातोला की सड़क:कीचड़ व गड्ढों की वजह से लोग परेशान,बोड़ला नगर से लगे गाँव में पक्की सड़क का अभाव

रिपोर्टर हुकमी चंद वर्मा 11/6/2021

बोड़ला,11 जून 2021/ बोड़ला भोरमदेव मुख्यमार्ग से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत घोंघा का आश्रित ग्राम जैतातोला है! 784 की जनसंख्या वाले गाव में 20 साल से यहाँ के ग्रमीणों को पक्की सड़क की सुविधा नही मिली है!जैतातोला के ग्रामीण आज भी बरसो पुरानी कच्ची-कीचड़ और गड्ढों वाली सड़क पर चलने मजबूर है!

इसी गांव के सामने से बोड़ला से कोडार और भोरमदेव की ओर 2 लेन की सड़क गुजरी है,लेकिन 2 सौ मीटर की फासले मे जैतातोला और चांहटा में आने जाने के लिए 1 किलोमीटर की पक्की सड़क नही है,जबकि ब्लाक के वनांचल क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत सड़क निर्माण हुआ है! बोड़ला नगर क्षेत्र में लगे गाव में पक्की सड़क का अभाव है। इस दोनो गांव को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में जोड़ा जा सकता था लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है।

इसी सड़क से किया जाता है अवैध मुरुम परिवहन-ग्राम जैतातोला और चांहटा से अवैध मुरुम का रोजाना परिवहन होता है।यही के मुरुम खदान से आसपास के निर्माण कार्य व सड़क में उपयोग किया जाता है। 50 एकड़ से अधिक भूमि पर 15 फ़ीट गहरा हो चुका है। अवैध परिवहन के लिए सड़क का इस्तेमाल किया जाता है,लेकिन सड़क निर्माण का प्रस्ताव अब तक नही बनाया गया है,शासन प्रशासन को विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि ग्रामीण विकास के साथ लोंगो का विकास हो सके।

Related Articles

Back to top button