छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलाब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

*एक वर्ष से फरार आरोपी, चौकी पद्मनाभपुर के हत्थे चढ़ा।*

दिनांक 26/09/2020 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.04.2020 से लगातार शादी का प्रलोभन देकर आरोपी संदीप साहू द्वारा लगातार शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट पर चौकी पद्मनाभपुर थाना कोतवाली दुर्ग में आरोपी संदीप साहू के विरुद्ध अपराध क्र. 646/2020 धारा 376,376 (2) (द) भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि जिले में महिलाओं पर घटित अपराध में तत्काल संज्ञान लेने हेतु। एस पी दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में प्राथमिकता पर संज्ञान में लेते हुए। विवेचना के दौरान एक वर्ष से फरार को मुखबीर सूचना एवं साइबर सेल भिलाई के माध्यम से आरोपी संदीप साहू पिता कन्हैया लाल साहू उम्र 25 वर्ष को ग्राम सिंघारी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार से दिनांक 10. 06.2021 को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त अपराध धारा की सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. 83,आर.1570,1552 तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक युवराज देशमुख की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button