अपना जिलाआज का राशिफलछत्तीसगढ़ विशेषजरा हटकेब्रेकिंग न्यूज

सूर्य ग्रहण आज, इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे अधिक बुरा असर, जानें अन्य राशियों पर असर..

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को कुछ घंटों के बाद लगेगा. यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण और दूसरा ग्रहण है. इसके पहले इस साल का पहला ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था जो कि चंद्रग्रहण था. इस वलयाकार पूर्ण सूर्यग्रहण में रिंग ऑफ फायर दिखेगा.

सूर्य ग्रहण कैसे लगता है?

वैज्ञानिक दृष्टि कोण में सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब यह घटना घटित होती है. इस बार का यह सूर्यग्रहण एक वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. इसमें चंद्रमा की छाया सूर्य पर इस तरह से पड़ेगी कि सूर्य के बीच का भाग पूरी तरह से ढक जाएगा, लेकिन सूर्य का बाहरी हिस्सा एक वलय के आकार में प्रकाशित होता दिखाई देगा.

साल 2021 में लगेगा 4 ग्रहण 
साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगेगा. इसमें दो चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होगा. साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को लगा था जबकि पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को लगेगा.

भारत में कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 
यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. परन्तु भारत में यह  दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख से दिखाई देगा. अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम करीब 5 बजकर 52 मिनट पर जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्से में इसे शाम 6 बजे देखा जा सकेगा.आज कुछ ऐसा दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा

आज सूर्य ग्रहण के दौरान आकाश में इसका नजारा ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा होगा, जहां चांद के पीछे छिपा सूर्य आग में तपती रिंग की भांति नजर आएगा. हालांकि, ‘रिंग ऑफ फायर’ का ये नजारा भारत में नहीं देखा जा सकेगा. ‘रिंग ऑफ फायर’ का दीदार केवल उत्तरी गोलार्ध में बसे लोग ही कर सकेंगे.10/06/2021 11:22:32सूर्यग्रहण का इस राशि पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस सूर्यग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव उन लोगों पर पडेगा जिनका जन्म वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है. हालांकि इसका प्रभाव इस सूर्य ग्रहण का असर इनके अलावा अन्य राशियों पर दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार इस सूर्य ग्रहण की वजह से धन- हानि हो सकती है. यह सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालेगा.10/06/2021 10:51:33सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय

सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर विभिन्न प्रकार से पड़ता है. सूर्य ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए जातकों को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

  • सूर्य ग्रहण के दौरान जातकों को अपने आराध्य देव की पूजा पाठ करनी चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए. ग्रहण से पूर्व या समाप्त होने के बाद ही भोजन करें.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी प्रकार की यात्रा से बचें.
  • सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और दान करना चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण के समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.

10/06/2021 10:41:50सूर्य ग्रहण भारत में कब और कहां दिखेगा?

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा, जो कि शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में केवल दो राज्यों – लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों से दिखाई देगा. यह सूर्यग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम करीब 5 बजकर 52 मिनट पर जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्से में इसे शाम 06 बजे देखा जा सकेगा

Related Articles

Back to top button