कबीरधाम विशेषजुर्म

नाबालिक को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश लखनऊ भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पंडरिया पुलिस ने पहुंचाया जेल।

थाना पंडरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिक को परिजनों को सौंपा गया। नाबालिक के परिजनो के द्वारा दिनांक 01/06/2021को थाना पंडरिया उपस्थित होकर रिपोट दर्ज कराया गया की मेरी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक के.के. वासनिक के द्वारा थाना पंडरिया में टीम बनाकर उक्त नाबालिग बालिका तथा आरोपी के पता तलाश हेतु रवाना किया गया, जिस पर लगातार पतासाजी के पश्चात पंडरिया पुलिस टीम को जल्द ही सफलता प्राप्त हुआ टीम द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता तखत राम साहु उम्र18 वर्ष साकिन किशुनगढ़ थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के द्वारा घटना दिनांक को नाबालिग को भगा कर तत्काल लखनऊ उत्तर प्रदेश ले गया था। जिसके कब्जे से नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके साथ जबरजस्ती आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर उत्तर प्रदेश लखनऊ ले गया तथा जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 186/21 धारा, 363, 366, 376 (n) 2 भा.द.व़ि एवं 4,6 पाकसो एकट की उचित वैधानिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक के. के. वासनिक के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक रूपराम पट्टावी, रघुवंश पाटिल, पंचराम वर्मा, आरक्षक ईश्वर चंद्रवंशी, उमाशंकर जायसवाल महिला आरक्षक कीर्ती मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button