अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरी

आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा, छात्रों को 5 दिन में लिखकर स्कूल में जमा करना होगा उत्तर पुस्तिका

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार से छात्रों को उनकी ही स्कूल से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका मिलेगी। जिन्हें छात्रों को 5 दिन में लिखकर वापस स्कूल में जमा करना होगा। वहीं निजी स्कूल एक बार फिर से फीस को लेकर कई छात्रों पर  दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बच्चे फीस जमा नहीं करते उन्हें प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। इसको लेकर माशिमं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई स्कूल ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। माशिमं के पास भी ऐसी शिकायतें आई थी, जिसको ध्यान में रखते हुए उन स्कूलों को भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है कि किसी भी छात्र को किसी भी स्थिति में परीक्षा से वंचित न रखा जाए। साथ ही यदि कोई छात्र संक्रमित है तो वो अपने परिजन या किसी रिश्तेदार को आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड के साथ भेज सकता है। वहीं किसी स्कूल में छात्रों की संख्या ज्यादा है तो विषय वार काउंटर तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button