सेवा ही सगंठन कार्यक्रम के तहत दामापुर शक्ति केंद्र पहुचे रामकुमार भट्ट


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से परिपूर्ण सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास” को समर्पित सरकार के गौरवशाली 7 वर्ष पूरे हुए है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम द्वारा केंद्र सरकार की इस गौरवशाली 7 वर्ष पूरे होने पर आज प्रदेश के सभी शक्तिकेन्द्र में सेवा महाअभियान चला रही है इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल कुण्डा के दामापुर शक्ति केंद्र में वहां निवासरत निर्धन परिवार पारधी मोहल्ले के सभी परिवार को पहुचकर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने सभी को सूखा राशन खाद्य सामग्री एवं मास्क,साबुन वितरण किये इस अवसर पर मुकेश सिंह मंडल अध्यक्ष कुण्डा,सुमन ढीमर,श्रीमती दुर्गा घृतलहरे,नरेंद्र मल्लाह,नारायण साहू,पुरुषोत्तम बनर्जी, राधे मल्लाह,ईश्वरी पारधी,अशोक टेलर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !



