ट्रेंडिंग न्यूज़रायगढ जिलास्वास्थ्य

लॉकडाउन फिर से….छत्तीसगढ़ के इस जिले में 05 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पढ़िये पूरी खबर अब किसे मिली छूट

May 31, 2021

रायगढ़ । भले ही छत्तीसगढ़ मंे कोरोना संक्रमण की बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया हो लेकिन मौतों के आंकड़े लगातार डराने वाले है। इसीलिए कई जिलों में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं रायगढ़ में भी आगामी 5 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। नए आदेश में निर्माण कार्य का सामान बेचने वाले दुकानों को समय सीमा की छूट मिली है और इसमें नियमों का पालन के दिशा निर्देश के तहत दुकानों को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खोला जा सकेगा।
इस संबंध में जिला कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी एक आदेश के तहत निजी कार्यो की सतत अनुमति के अलावा श्रमिकों को मास्क पहनना, फिजिकल डिस्टेंसिंग लागू करने के साथ-साथ सेनेटाईजर का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले रायगढ़ में किराना, दुग्ध डेयरी, चश्मा दुकान के अलावा कुछेक दुकानों को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सत्त अनुमति दी गई है इसमें होटलों के अलावा खाद्य सामग्री बेचने वालों को भी नियमानुसार संचालन करने की अनुमति शामिल है। आज जारी आदेश में हर रविवार को सख्त लॉकडाउन जारी रहने के साथ-साथ आगामी 5 जून तक पूरे जिले में बढ़ा दिया गया है।
नए आदेश जारी होनें के बाद उन व्यापारियों में मायूसी छाई हुई है जो 31 मई को समाप्त हो रहे आदेश में कुछ छूट की उम्मीद रखे हुए थे। इनमे हार्डवेयर, टंेट व्यवसायी, इलेक्ट्रीक दुकान, जूता दुकान, कपड़ा दुकान शामिल है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ में लॉकडाउन बढ़ाने का यह आदेश 6वीं बार जारी किया गया है।
रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित दर पांच फीसदी से अधिक है इस वजह से लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाई गई है जिसमें वर्तमान स्थिति में नई कोई छूट नही दी गई है। कलेक्टर ने लोगों से यह भी अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण मुक्त करते हुए रायगढ़ का स्वस्थ्य रायगढ़ बनाना हैं।

Related Articles

Back to top button