जुर्मट्रेंडिंग न्यूज़रायपुर जिला

कुशाभाऊ ठाकरे विश्व विद्यालय की क्लर्क से ऑनलाइन ठगी खाते से 2 लाख 33 हजार रुपए पार

31 May 2021 ,

कुशाभाऊ ठाकरे विश्व विद्यालय की क्लर्क से ऑनलाइन ठगी की खबर सामने आई है. विश्वविधालय की क्लर्क नीति ताम्रकार से ऑनलाइन ठगी हुई है. ठगों ने क्लर्क को सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर केवाईसी अपडेट और एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाने के बाद खाते से रकम पार किया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात ठगों ने 2 लाख 33 हजार रुपए खाते से पार किया है. पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आजाद चौक थाने में ठगी का केस दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button