कवर्धा :,मोदी सरकार के 7वर्ष पूर्ण,भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया रक्दान


सेवा ही संगठन, जिला और मण्डल स्तर सम्पन्न रक्तदान

कवर्धा,29 मई 2021/ केंद्र सरकार के शानदार 7 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार के सम्पूर्ण योजना सफल होने कवर्धा जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभार जताया । इसी के कारण भारत और विदेश में भी उनका नाम लिया जाता है। जिसके चलते 29 मई को छत्तीसगढ़ के सभी जिला में रक्तदान किया जा रहा हैं । जिला भाजपा के नेतृत्व में जिला और मंडल स्तर पर भाजपा के कर्मठ कार्यर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत सभी ने स्वास्थ्य केंद्र में अपना रक्तदान किया, किसान मोर्चा,युवा मोर्चा, और अन्य लोगों ने भी अपना सहयोग किया रक्तदान महा दान के रूप में मनाया गया,साथ ही फल वितरण भी किया गया ।
जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया रक्त दान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला भाजपा के सभी मौर्चा ने अपना दायित्व निभाई इस अवसर पर दस यूनिट ब्लड किसान मोर्चा के तत्वधान में किया गया साथ ही जिला भाजपा महामंत्री क्रांति गुप्ता,जिला किसान मौर्चा अध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर,पीयूष ठाकुर जिला युवा मौर्चाअध्यक्ष, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी शहर मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य गणेश तिवारी जिला महामंत्री किसान मोर्चा जलेश्वर साहू एवं ओमप्रकाश वर्मा जिला किसान कोषाध्यक्ष निर्मल दिवेदी जिला मंत्री कृष्णा देवांगन, संजय मिश्रा दानीराम चंद्रवंशी, जिला ब्लड बैंक के साथी हरीश साहू कैलाश चौहान एवं इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी रक्त दान दाताओं को भाजपा किसान मोर्चा परिवार के ओर से बहुत-बहुत आभार जिन्होंने इस महामारी में भी अपने घर से बाहर निकल कर अपना सहयोग देने के लिए आप हमेशा तत्पर है साथ ही स्वास्थ्य कर्मीयों का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कोरोना महामारी में अपना योगदान देने के लिए सभी टीम को बधाई दिए



