आपसी विवाद पर दो भाईयों ने चाकू मारकर किया युवक का हत्या।

दिनांक 27/05/2021 दुर्ग 08.05 बजे रात्रि सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की लुचकीपारा दुर्ग में मो. हमीद पिता मो. सफीक उम्र 36 साल निवासी लुचकीपारा दुर्ग (आरोपी) संतोष केमे एवं दिलीप केमे द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से मो. हमीद को पेट, छाती, गला एवं शरीर के अन्य स्थानों पर मारकर हत्या कर दिया। अपराध क्रमांक 371/2021 धारा 302, 34 भादवि कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग एवम् स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। सूचना पर तत्काल अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा घटना स्थल पहुंचे साथ ही एफएसएल यूनिट भिलाई, डॉग स्काट दुर्ग, फोटो / वीड़ियों ग्राफर दुर्ग भी पहुचें, घटना स्थल का निरीक्षक किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुये। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा के निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया प्रकरण में आरोपी संतोष केमे एवं दिलीप केमे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु। थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये। चंद घंटों के अंदर कत्ल की गुत्थी सुलझाकर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में, उप निरीक्षक रामकुमार जैन, मुकेश सोरी, प्र.आर. हरीशचंद चौधरी, राजेन्द्र तिवारी, जनकदास वैष्णव, आरक्षक नासीर, जी. रवि, शौकत हयात खान, अनुप साहू, भीम सिंह एवं खुर्रम बक्श, इन सब की मुख्य भूमिका रही।



