सट्टा बाजार खेलाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही।

21/मई/2021/ दुर्ग एस पी प्रशांत ठाकुर के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.05.2021 को पुलगांव थाना क्षेत्रांतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें सट्टेबाज से कुल 10,100 रूपए के साथ 01 आरोपी को सट्टा खिलाते पकड़ा गया। आरोपी रामकुमार सारथी पिता किशुन सारथी उम्र 40 साल निवासी बस स्टैण्ड के पास ग्राम चंदखुरी, द्वारा ठीहा बनाकर सट्टा लिखने का काम कर रहा था, पुलगाव थाना जो कि नाकाम रही, सट्टा बाजार खेलाने वाले कारोबारियों पकड़ने में, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में टीम में चारों तरफ से घेराबंदी कर 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया, जिनसे कुल रकम 10,100 रूपये जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही 4 ( क ) जुआ एक्ट, धारा 279,270 महामारी अधिनियम की कार्यवाही थाना पुलगांव से की जा रही हैं!




