अन्य ख़बरेंअपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजरा हटकेट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिला

बाजार मे फुटकर सब्जी विक्रेता व दुकानदारों को कोविड संबंधित नियमो का पालन करने व टीकाकरण के संबंद्ध में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही थी।

21/मई/2021/ दुर्ग रोको टोको अभियान के तहत आज वॉलिंटियर्स की टीम दुर्ग नगर निगम के वार्ड 14 और 15 सिकोला बस्ती क्षेत्र में पहुंची थी। जहाँ टीम ने बाजार मे फुटकर सब्जी विक्रेता व दुकानदारों को कोविड संबंधित नियमो का पालन करने व टीकाकरण के संबंद्ध में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्र से गुजरते हुए दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने रोको टोको टीम से मुलाकात कर उनके अभियान के बारे में जानकारी ली। टीम के सभी वॉलिंटियर्स को इस जन जागरूक अभियान से जुड़कर पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए उनकी सराहना की। वही नगर पुलिस अधीक्षक ने वॉलिंटियर्स से बात करते हुए यह भी जानकारी ली कि लोगो मे टिकाकरण को लेकर कोई भ्रम हो तो टीम किस तरह उनके बीच फैले अफवाह को दूर कर रही है व लोगो मे कोविड से बचाव के लिए शासन सम्बन्धित नियमो का पालन कराने किस तरह लगातार प्रयास कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने खुद रोको टोको अभियान का हिस्सा बनकर जनता के बीच गए व उन्हें कोविड संबंधित नियमो का पालन करने व टिकाकरण के बारे में जागरुक भी किया। उन्होंने इस अभियान से जुड़कर खुशी जाहिर करते हुए NCC, NSS व समाज सेवी वॉलिंटियर्स के कार्यो की प्रशंसा की। टीम के सभी सदस्यों को भी स्वयं सावधानी बरतने का संदेश देते हुए टीम के सदस्यों के लिए मास्क भेंट कर इस अभियान के प्रयास से कोविड मुक्त दुर्ग बनाने का संदेश दिया। इस दौरान वार्ड 15 सिकोला बस्ती की पार्षद उषा ठाकुर , NCC के चेतन सिन्हा, पंकज सोनी, टिकेन्द्र, रजक, सनि शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, वाय. शिवा, तेजस सनोने व NSS से हर्षिता इसासरे, अभिषेक जोसफ, ध्रुव सरोडे, समाज सेवी हरि शंकर वर्मा, घनश्याम व घरमांशु उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button