अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन

कवर्धा,20 मई 2021/ जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व कल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में दिनाँक 21 मई 2021 (शुक्रवार) को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी बूथों में तथा अपने घरों के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में तख्ती लेकर #भूपेशहमेंभीकरोगिरफ्तार के संदेश के साथ धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button