अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़प्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासत

पेट्रोल डीजल की दरों को कम करने की मांग को लेकर कवर्धा में हुआ चक्का जाम.. लोहारा रोड में पूर्व विधायक अशोक साहू ने सम्हाले रखा मोर्चा

कवर्धा. राज्य में पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा कबीरधाम के द्वारा जिला मुख्यालय के तीनों प्रमुख रोड में प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया व भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोहारा रोड में पूर्व विधायक अशोक साहू, रायपुर रोड में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने तथा बिलासपुर रोड में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी और रामकुमार भट्ट ने चक्काजाम का मोर्चा सम्हाला हुआ था.

इस दौरान लोहारा रोड में पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि डीजल- पेट्रोल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम कर जहाँ जनता को रहता दी गई है वहीं ओछी मानसिकता को त्यागकर देश की अधिकांश राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी वैट को घटाने का काम प्रदेश के भूपेश सरकार को करना चाहिए. उन्होंने कहा की आज के चक्काजाम में जनता ने भागीदार बनकर बता दिया है वे भूपेश सरकार की छल को समझ गई है. और जब तक पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट की कमी की घोषणा भूपेश सरकार नहीं कर देती तब तक आम जनता के हित में भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। लोहारा रोड के चक्काजाम कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुपेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और आमजन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button