कबीरधाम विशेषकारोबारजुर्म

लूट के मामले को अंजाम देने वाले 2 शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लूट में गई मोटरसाइकिल क्रमांक सी.जी. 07 बी.ए. 9230 कीमती 46000, रुपया एवं नकदी रकम 600, रुपए पुलिस ने किया बरामद।

दोनों ही आरोपी पूर्व में भी लूट, तथा मारपीट के आरोप में जेल जा चुके हैं।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुस्तैदी से लॉक डाउन का पालन कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, साथ ही यह भी कहा गया था, कि लॉक डाउन का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की पूरी कोशिश करेंगे जिस पर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर जिले के अपराधों में अंकुश लगाने हिदायत दी गई है। इसी तारतम्य में थाना पंडरिया में प्रार्थी तरुण झारिया, पिता दिनेश कुमार झारिया, उम्र 30 वर्ष साकिन सढ़वा थाना बजाग, जिला डिंडौरी म.प्र. के द्वारा थाना पंडरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मैं दिनांक 14.05.21 को अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी .07 बी.ए 9230 से भिलाई से पंडरिया होते हुये बजाग जा रहा था,कि दो मोटर सायकल क्र.सी.जी. 09 जे.जी. 6196 में सवार अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुझे पंडरिया के कन्या हाईस्कूल के पास डरा धमकाकर मारपीट कर मेरे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी .07 बी.ए. 9230 एवं मेरे जेब में रखे 600 रु को लूट कर फरार हो गए हैं की रिपोर्ट प्रार्थी के द्वारा थाना आकर दर्ज कराया गया और आरोपीगणो का हल्का फुल्का हुलिया बताया गया। जिस पर थाने में अपराध क्रमांक 157/21 धारा- 394, 34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अति संवेदनशील मामले को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक श्री के.के. वासनिक के द्वारा उक्त घटना की संपूर्ण जानकारी देकर जिले के पुलिस कप्तान को अवगत कराया गया, उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक के.के. वासनिक के द्वारा स्वयं हमराह स्टाप को लेकर आरोपियों के पता तलाश हेतू घटनास्थल की ओर रवाना हुए तथा आरोपियों का पता तलाश कर रहे थे। घटना के करीब कुछ घंटा बाद दो व्यक्ति कुकदूर रोड से आते मिले जिसे रुकवा कर बारीकी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब ना देने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया संदेह होने पर मौके में ही प्रार्थी को बुलाकर पहचान कराया गया, प्रार्थी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने की पुष्टि की गई जिस पर आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम संजय पांडेय पिता घनश्याम पांडेय उम्र 24 वर्ष साकिन बैरागपारा पंडरिया एवं विश्वराज सिंह पिता मनोहर सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष साकिन सिसोदियानगर पंडरिया थाना पंडरिया के द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटरसाइकिल (1) घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सी.जी. 09 जे.जी. 6196 (2) लूट की गई मोटरसाइकिल सीजी 07 बी.ए. 9230 कीमती 46000 रुपया एवं लूट की राशि नकदी रकम 600/ रुपया को पंडरिया पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। आरोपी संजय पांडे पिता घनश्याम पांडे उम्र 24 वर्ष साकिन बैराजपारा पंडरिया के द्वारा पूर्व वर्ष 2018 में भी लूट के मामले को अंजाम देकर जेल जा चुका है। तथा आरोपी विश्वराज सिंह पिता मनोहर सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन सिसोदियानगर पंडरिया पूर्व वर्ष 2014 में मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। दोनो ही आरोपियों को पंडरिया पुलिस द्वारा गिरप्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यावाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री के.के.वासनिक के कुशल नेतृत्व में, थाना पंडरिया पुलिस टीम से उप निरी.बी.आर. सिन्हा , सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल ,रुपराम पटावी , आर . 879 , नवल किशोर ठाकुर , 686 उमेश चंद्रवंशी , 112 डायल का चालक सरेश चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button