विदेशी शराब दुकान में कर्मचारी के साथ गाली गलोच और लूट कर भागा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

14/05/2021/ दुर्ग प्रार्थी रविन्द्र सिंह पिता पान सिंह उम्र 44 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कोहका, भिलाई रहने वाला है। जो कि गंजपारा दुर्ग में स्थित अंग्रेज़ी शराब दुकान में सुपारवाईजर है, घटना दिनांक 12.05.21 को 10.15 बजे रात्रि में शराब दुकान में अपने कर्मचारी यमजयदेव, विनय, दीपक, भोजराम यादव, तिलकराम विश्वकर्मा के साथ हिसाब-किताब कर रहे थे, कि उसी समय दरवाजा खटखटाने का आवाज आने पर गार्ड अजय तिवारी ने दरवाजा खोला, तब प्रार्थी अपने साथियों के साथ बाहर निकाल कर देखे, तो सुरेन्द्र सागर, बबलू मेहरा उर्फ जसपाल मेहरा था, दोनो व्यक्तियों द्वारा शराब मंगाने पर डिल्चरी समय समाप्त हो गया है, बोलने पर इसे मां-बहन की बुरी बुरी गालियां दिये, समझाने पर नहीं माने और उक्त दोनो व्यक्ति भोजराम यादव के जेब से उसका रेडमी वाय2 कंपनी का मोबाईल जिसमें आईडिया का सिम नम्बर 8435098488 लगा किमती 10,000/- रूपये को निकाल कर छीन कर लूटकर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 338 / 2021 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी राजेश बागडे के नेतृत्व में लूटे गये माल मशरूका एवं आरोपी की पतासाजी हेतु, टीम गठित कर विवेचना दौरान आरोपी 01. सुरेन्द्र सागर पिता बेलार सिंह सागर उम्र 22 साल, 02. बबलू मेहरा उर्फ जसपाल मेहरा पिता विनोद मेहरा उम्र 27 साल पता गंजपारा दुर्ग उडिया कालोनी थाना व जिला दुर्ग से उक्त लूटे गये मोबाईल एवं नगदी रकम जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्र. आर. राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक भीम सिंह, शौकत हयात खान, जी. रवि एवं नसीर बक्श का सराहनीय योगदान रहा।




