कबीरधाम विशेषधर्मस्वास्थ्य
पूर्व विधायक ने जरूरत मन्द लोगो के लिए 11 नग ऑक्सीजन सिलेंडर भाजपा कार्यालय भेजा

कवर्धा,12 मई 2021/ जिला में बढ रही कोरोना संक्रमण से बीमारी और ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर पूर्व विधायक ने चिंता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह से कोरोना संक्रमण के विषय में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि कवर्धा जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोग और गरीब परिवार के लोग निवास करते हैं जिसके लिए आक्सीजन सिलेंडर अतिआवश्यक है इन्ही समस्याओ को देखते हुए पूर्व विधायक अशोक साहू ने 11 नग आक्सीजन गैस सिलेंडर की व्यवस्था आज भाजपा कार्यालय भेजवाया,जरूरत मन्द लोग भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कवर्धा में इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है अनिल सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष 9425246675
बसंत नामदेव जिला भाजपा आई टी सेल एवं मीडिया प्रभारी 7987683592 में कॉल करे ।



