अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाला पुलिस के गिरफ्त में। 10 पेंटी अंग्रेजी शराब जप्त किया।

11 मई 2021/ जिला दुर्ग लॉक डाऊन के दौरान जप्ती 10 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब भंडारण करने वाला फरार आरोपी गिरफतार।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव नगर पलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी छावनी गोपाल वैश्य के दर्शन पर लॉक डाऊन के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के दौरान थाना छावनी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कैम्प 1, नेहरू चौक, देवागन किराना के पीछे भिलाई में सुभाष मेहरा के मकान में अवैध रूप से शराब भंडारण होने की सूचना पर दिनांक 19.04.2021 को कार्यवाही की गयी थी। कार्यवाही के दौरान मौके से सुभाष मेश्राम के मकान से 480 पौवा गोवा व्हीसकी एवं टीवीएस ज्यूपिटर CG07 BD 1944 के डिक्की में 20 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की जो अरुणाचल प्रदेश होना उल्लेख है। मौके से मकान मालिक सुभाष राव मेश्राम फरार था। जप्त माल पर थाना छावनी में जिसकी अपराध के 193 / 2021 धारा 34(2) आबकारी एण्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है कि आज दिनांक 11.05.2021 को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सुभाष राय मेश्राम तीन दर्शन मंदिर के पास घूम रहा कि सूचना पर हमाराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर लाया जिससे पूछा किया जो आरोपी को आज दिनांक 11.05.2021 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी गोपाल वैश्य प्र.आर. चेतन साहु, गुणित निर्मलकर, हेमंत साहु की भूमिका सराहनीय रही।
1 अप. क्र 193/21, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
आरोपी का नाम
सुभाष राव मेश्राम पिता स्व महादेव राम मेश्राम उम्र 55 साल पता कैम्प 01 नेहरू चौक देवांगन किराना दुकान के पीछे वार्ड न 19 भिलाई शास्त्री नगर जिला दुर्ग।




