अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

घर में देशी शराब बेचते हुए। आरोपी को पुलिस ने अपने गिरफ्त मे लिया।

10 मई 2021/ दुर्ग जेवरासिरसा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, प्रशांत ठाकुर भा.पु. से के निर्देशानुसार एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय, संजय कुमार धुव, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, विवेक शुक्ला दुर्ग के नेतृत्व में आज दिनांक 10/05/2021 को आरोपी युगलकिशोर कोसरे पिता स्व. मेहत्तर राम कोसर उम्र 20 वर्ष पता सिरसा खुर्द तालाब के पास पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, दुर्गा के घर रेड कार्यवाही कर अपने घर के परछी में पैरा से छिपाकर रखा हुआ कुल 5 कैरेट में देशी शराब की ब्रांड संतरी मराठी 170 नग पौवा देशी दारू कुल 3.600 बल्क लीटर कीमती 8,840/- रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना किया गया। आरोपी को आज दिनांक 10/05/2021 को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक बी.पी. शर्मा चौकी प्रभारी जेवरासिरसा ए.एस.आई. रामचंद्र कंवर आरक्षक 1383 रोशन भुवाल, आरक्षक 1564 प्रमोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button