अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़दुर्ग जिलास्थानीय समाचार

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!…

दुर्ग 10 मई 2021/ लॉकडाउन में शराब दुकानों को बंद रखा गया है। ऐसे में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई। ऑनलाइन शराब मंगाने के लिए बड़ी संख्या में ऑर्डर किए जा रहे हैं। हालात ये हैं कि 2 घंटे में ही CSMCL के पोर्टल का सर्वर फेल हो गया है। 2 घंटे में ही पोर्टल में हजारों लोगों ने शराब की होम डिलेवरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि काफी ज्यादा लोगों ने होम डिलेवरी के जरिये आर्डर किया है। ओवरलोड की वजह से सर्वर में कुछ तकनीकी दिक्कत आयी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में काफी लोगों ने होम डिलेवरी दिया है। बाकी जिलों में वैसी दिक्कत नहीं है। अधिकारी और एक्सपर्ट सर्वर में सुधार करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही सर्वर में सुधार कर लिया जायेगा। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से सबसे ज्यादा डिमांड आयी है।
कुछ ही घंटे में उम्मीद से काफी ज्यादा लोगों ने एप का उपयोग किया, जिसकी वजह से सर्वर में दिक्कत आयी है। हालांकि अभी तक पूरा आंकड़ा तो नहीं मिला है, लेकिन जानकारी के मुताबिक करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक होम डिलेवरी का आर्डर किया है, लेकिन अब इन्हें आपूर्ति कैसे की जायेगी, ये भी एक बड़ी चुनौती बन गयी है। आज सुबह 9 बजे से शराब की होम डिलेवरी एप के जरिये शुरू की गयी थी, लेकिन करीब 12 बजते-बजते ही सर्वर फेल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शराब की ऑनलाइन डिलिवरी का पोर्टल पहले ही घंटे में क्रैश हो गया। शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए बड़े पैमाने पर बुकिंग हो रही है। अधिक लोड की वजह से मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का पोर्टल क्रैश हो गया। बता दें कि आज से मार्केटिंग कार्पोरेशन ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की है।आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि पहले ही घंटे पोर्टल में हजारों लोगों ने अप्लाई किया। एक साथ बड़े पैमाने पर बुकिंग की वजह से पोर्टल क्रैश हो गया। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button