कबीरधाम विशेष

कोटवार सम्मेलन और जन दर्शन में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान

कवर्धा- बोड़ला विकासखण्ड के पुलिस थाने में कोटवार सम्मेलन और पुलिस जन दर्शन का आयोजन हुआ। जिसमे पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह सहित एडिश्नल एसपी मनीषा रावटे, एसडीओपी जगदीश उईके और बोड़ला ,चिल्फी,झलमला, रेंगाखार, तरेगॉव जंगल, पोंडी थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान कोटवार संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कोटवार संघ के सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया । इस आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को विकासखंड क्षेत्र के लोगो ने अपनी समस्या से संबंधित जानकारी दी तथा आवेदन दिए, जिस पर एसपी ने इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की बात कही है। एसपी श्री सिंह ने कोटवार संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कोटवार साथियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोटवार पुलिस का मुख्य अंग है जो हर खबर जनता तक रात हो या दिन 24 घण्टे अपनी सेवा में तैयार रहते हैं।

Related Articles

Back to top button