भाई ने भाई को जान से मारने की नियत से टंगिया से किया वार आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

कवर्धा, 9 मई 21 को प्रार्थी हरीश पिता प्रकाश गिरी उम्र 62 वर्ष सा.उदका थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे भाई आरोपी धनश्याम गिरी पिता प्रकाश गिरी उम्र 59 साल सा.उदका थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के द्वारा इसके जगह पर प्रार्थी के द्वारा दीवाल खड़ा करने के नाम पर जान से मारने की नियत से टंगिया से मारा जिससे सिर में गंभीर चोटे आई है कि रिपोर्ट पर अप.क. 140/21 धारा 307 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया कायमी बाद अपराध की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी के.के. वासनिक पंडरिया के द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक के. के. वासनिक के नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.21 को आरोपी घनश्याम गिरी को गिरप्तार कर मान.न्यायालय ज्यु.रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यावाही में निरी.के.के. वासनिक थाना प्रभारी पंडरिया , सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल , पंचराम वर्मा , रूपराम पटावी , प्र.आर . नरेन नेताम आर . 242 मोती चंद्रकार , कल्याण गेंडरे एवं नायक 84 चमन सिंह चालक अश्वनी का सराहनीय योगदान रहा ।
।



