दन्तेवाड़ा जिला

नक्सलियों के स्मारक ध्वस्त:फोर्स आई तो ग्रामीणों ने साथ मिलकर 5 लाख के इनामी नक्सली का स्मारक तोड़ा

इंद्रावती नदी पार नारायणपुर जिले के गांव हांदावाड़ा के कुर्सीगबहार गांव में ग्रामीणों व जवानों ने मिलकर नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में 5 लाख की इनामी नक्सली सहिदा का नक्सलियों ने स्मारक बनाकर रखा है।

शुक्रवार को डीआरजी के जवान इंद्रावती नदी पारकर कुर्सीगबहार गांव पहुंचे। जवानों के यहां आते ही ग्रामीणों ने भी हिम्मत दिखाई। जवानों की मदद के लिए इस गांव के ग्रामीण भी आगे आए व सभी ने मिलकर स्मारक को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब नक्सल स्मारक ध्वस्त करने में ग्रामीणों ने जवानों का साथ दिया है। बल्कि इसके पहले भी बुरगुम, नीलावाया, गुमियापाल इलाके में ग्रामीणों की मदद से नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया गया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि इंद्रावती नदी के पार भी नक्सलियों का साम्राज्य ढह रहा है। ग्रामीण भी नक्सलवाद से आजादी चाहते हैं। नदी पार गांव के ग्रामीणों को भी जल्द ही नक्सलियों से भयमुक्त जीवन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button