छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश:सिर्फ 10-10 लोग ही शामिल हो सकेंगे शादी और दशगात्र में

अब शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में सिर्फ 10-10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। सीएम भूपेश ने कहा कि सभी कलेक्टर और एसपी इसकी निगरानी करें कि निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग इन कार्यक्रमों में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि इसके पालन के लिए वे समाज प्रमुखों की बैठक लेकर आवश्यक समझाईश दें। उन्होंने इसके तहत सरपंच, पटवारी, शिक्षक, रोजगार सहायक तथा कोटवार आदि स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से गांव में कड़ी निगरानी करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्पीकर, सभी मंत्रियों और ज्यादा संक्रमित वाले 11 जिलों के एसपी-कलेक्टर के साथ बैठक में इसके निर्देश दिए।



