दन्तेवाड़ा जिलाप्रदेश

कालाबाजारियों पर कार्रवाई:अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन बेचने वाले 21 आराेपियों को लगा NSA, सरकार ने दी मंजूरी

कोरोना महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। प्रदेश में अवैध रूप से कई गुना कीमत पर रेमडेसिविर और ऑक्सीजन के सिलेंडर बेचने वाले 21 आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा काूनन) की कार्रवाई के आदेश को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ. राजेश राजौरा ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व जबलपुर में पुलिस ने रेमडेसिविर और कई गुना कीमत पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचते 21 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन जिलों के एसपी के आवेदन पर कलेक्टर ने इन आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी। जिसे शासन स्तर पर बनी कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

61 अस्पतालों पर कार्रवाई
कोरोना के मरीजों के इलाज का अनाप-शनाप बिल वसूलने वाले 61 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 22 अस्पतालों के प्रबंधकों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। इसमें से सबसे ज्यादा 20 अस्पताल इंदौर के हैं, जबकि ग्वालियर के 18, भोपाल के 9, उज्जैन के 4, जबलपुर के 3, बैतूल के 2 और विदिशा, सागर, शाजापुर, हरदा व गुना के 1-1 अस्पताल शामिल हैं।

इन पर लगी रासुका
इंदौर – उज्जवल पटेल, बजरंग राठौर, अंकित पटवारी, मान सिंह मीणा, शुभम परमार, नीलेश चौहान, भूपेंद्र परमान, अमित अवस्थी, पंजाबराव पंवार,
उज्जैन – लोकेश आंजना, वैभव पांचाल, राजेश नरवरिया, सरफराज शाह, कुलदीप चौहान, भानूप्रताप राजपूत, प्रियंश चौहान
जबलपुर – नितिन विश्वकर्मा, सुदामा बघेल, राजीव कुमार जैन
ग्वालियर – छोटू परिहार

Related Articles

Back to top button