जिला अस्पताल के लेखपाल दीपक ठाकुर को बचाने लीपापोती में लगा स्वास्थ्य आमला

May 4, 2021 ByBasant Namdev

तहलका के साथ
- जिला अस्पताल के लेखपाल दीपक ठाकुर को बचाने लीपापोती में लगा स्वास्थ्य आमल
- शासन को गुमराह कर शासन की खजाना को खाली कर रहे है, ठाकुर
- इनकी शिकायत दर्जनों हैं,फर्जी चेक,इंक्रीमेंट, इत्यादि
- फर्जी लोगो को राजनीतिक दल का सहारा कब तक
कवर्धा:-4 मई 2021 / जिला अस्पताल कवर्धा लेेेखापाल दीपक ठाकुर के विरुद्ध लगातार सिलसिलेवार भरस्टाचार के कई मामले उजागर हुवे है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दीपक ठाकुर को जिला अस्पताल से हटाकर जाँच करने की बात कही थी, कोरेना में व्यस्तता के चलते कार्यवाही में विलंब होना बताए थे। अब अस्पताल प्रशासन ने दीपक ठाकुर के विरुद्ध शिकायतों की जाँच के लिए एक समिति गठित कर दी है। दीपक ठाकुर अभी भी जिला अस्पताल में कार्यरत है और जाँच के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके प्रभार में है।
बता दें कि दीपक ठाकुर के विरुद्ध फर्जी बिलो से जी एस टी चोरी, फर्मो का भुगतान चेक अपने नाम से काटने, बिना हिंदी टाइपिंग परीक्षा पास के वेतनवृद्धि लेना, कर्मचारियों से कार्य के एवज में चाय – पानी खर्चा घुस मांगने और नही देने वाले कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दीपक ठाकुर को जिला अस्पताल से हटाए की प्रतीक्षा न कर, दीपक ठाकुर के पद और प्रभार में बने रहते ही आनन फानन में सिविल सर्जन द्वारा गम्भीर आरोपो की जाँच के लिए समिति गठित कर दिया गया है। ऐसे में सिविल सर्जन की कार्यवाही में सवाल खड़े होना लाजिमी है। आरोपी के प्रभार में जाँच के दस्तावेज होना निष्पक्ष जांच की भूमिका में भी सवालिया निशान हैं।
निष्पक्ष जांच के लिए नियमतः आरोपी कर्मचारी को पद प्रभार से हटाकर जाँच होना चाहिए, मुझे अधिकार नहीं है।
डॉ एस के तिवारी
सिविल सर्जन



