ब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्वास्थ्य

रायपुर के मेडिकल कॉलेज में जिंदा महिला को भेजा शमसान घाट, चिता पर लिटाने के बाद पल्स चलती मिली।

रायपुर।राजधानी रायपुर में कोविड के इलाज में मेडिकल कॉलेज की बेहद शर्मनाक लापरवाही सामने आई है ।आज दोपहर रायपुर के सबसे बडे अस्पताल मेकाहारा में एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन वह बुजुर्ग महिला जीवित थी ।मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद जब उसके अंतिम संस्कार करने के लिए चिता पर लेटाया गया तो उस महिला की पल्स चलती मिली ।जब चिता पर डॉक्टरों ने उसे चेक किया तो महिला जीवित मिली, यह बेहद शर्मनाक मामला किसी सुदूर गांव का नहीं बल्कि राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा का है. मामला सामने आने के बाद अधिकारियो में हड़कंप मच गया है उसको अस्पताल लाया गया उसको चेक करने के बाद बताया की इसकी मौत हो चुकी है ।बहरहाल इस बड़ी लापरवाही से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।देखना ये है कि अब इस मामले में सरकार जांच करवाती है या इसमें लीपा पोती कर दबा दिया जाता हैं ?

Related Articles

Back to top button